विश्व की समाचार कथा

2018 में भरतीय छात्रों, श्रमिकों और पर्यटकों के वीज़ा में हुई वृद्धि

यूके होम ऑफिस द्वारा प्रकाशित इमिग्रेशन स्टेटिस्टिक्स की नवीनतम तिमाही रिपोर्ट के मुताबिक, भरतीय छात्रों की वीज़ा संख्या 2011 के बाद से उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

यह 2016 to 2019 May Conservative government के तहत प्रकाशित किया गया था
UK

दिसंबर 2018 को समाप्त हुए वर्ष में 19,500 से अधिक भरतीय नागरिकों को टियर 4 स्टूडेंट वीज़ा दिया गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 35% अधिक है - और 2011 से एक वर्ष में दिया जाने वाला सर्वाधिक वीज़ा है। 2018 इस श्रेणी में वृद्धि का दूसरा वर्ष था - जिसका अर्थ है कि दो वर्ष पहले 2016 की अपेक्षा भरतीय छात्रों की संख्या अब 70% अधिक है।

भरतीय श्रमिकों को शेष विश्व की तुलना में अधिक स्किल्ड वर्क वीज़ा मिलने का क्रम जारी है - भरतीयों को मिलने वाला वीज़ा वैश्विक स्तर पर दिए जाने वाले कुल स्किल्ड वर्क वीज़ा का 54% है। पिछले वर्ष भरतीय नागरिकों को 55,000 से अधिक वर्क वीज़ा दिया गया है - जो 2017 की अपेक्षा 6% अधिक और किसी भी देश के लिए संख्या के हिसाब से सबसे अधिक बढ़ोत्तरी है।

भरतीय विज़िटर्स और टूरिस्ट की संख्या में भी काफी वृद्धि देखी गई है। 10% की वृद्धि के साथ विज़िट वीज़ा की संख्या लगभग 477,000 तक पहुंच गई है। ब्रिटेन द्वारा जारी किये जाने वाले कुल विजिट वीजा में पांच में से एक वीज़ा (22%) 2018 में भरतीय नागरिकों को दिया गया है।

भरत के ब्रिटिश उच्चायुक्त सर डोमिनिक एस्किथ केसीएमजी ने कहा:

ये नवीनतम आंकड़े भरतीय नागरिकों को मिलने वाले वीज़ा की संख्या में एक और बड़ी वृद्धि को दर्शाते हैं। 2018 में भरतीय नागरिकों के लिए स्टू़डेंट वीजा में हुई इस अहम वृद्धि का मैं विशेष तौर पर स्वागत करता हूं। पिछले साल लगभग 19,500 भरतीय छात्रों को टीयर 4 वीज़ा मिला था - जो 35% की वृद्धि और 2017 में भी इसमें 27% की वृद्धि हुई थी।

इसी तरह, 2018 में भरतीय कुशल श्रमिकों की संख्या में किसी अन्य देश की अपेक्षा सबसे तेज दर से वृद्धि हुई है जो यह दर्शाता है कि कुशल श्रमिकों और भरतीय व्यापार के लिए ब्रिटेन खुला हुआ है। हम अभी भी भरतीयों के लिए शेष विश्व की अपेक्षा अधिक स्किल्ड वर्क वीज़ा जारी करते हैं।

यह ब्रिटेन-भरत संबंध के लिए शानदार खबर है और यह दर्शाता है कि ब्रिटेन भरतीयों के काम करने, अध्ययन करने और छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन स्थान बना हुआ है। प्रत्येक वीज़ा हमारे दो देशों के जीवंत रिश्ते को दृढ़ करता है, हमें और करीब लाता है और दोनों देशों को मजबूत बनाता है। मैं इस प्रभावशाली रिकॉर्ड को जारी रखने के लिए भरत सरकार के साथ काम करने की आशा करता हूं।

अधिक जानकारी:

सभी आंकड़े जनवरी से दिसंबर 2018 के हैं, और इनकी तुलना जनवरी से दिसंबर 2017 से की गई है।

पूरे स्टेटिस्टिकल रिलीज़ को से ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है।

यूके वीज़ा ट्रेंड की सटीक स्थिति प्रदान करने के लिए माइग्रेशन के आंकड़ों को त्रैमासिक रूप से अपडेट किया जाता है। आगामी रिलीज निम्न प्रारूप में 12 महीने की अवधि को कवर करेगा:

2019 की पहली तिमाही - अप्रैल 2018 - मार्च 2019 - 23 मई 2019 को जारी किया गया
2019 की दूसरी तिमाही - जुलाई 2018 - जून 2019 - अगस्त 2019 में जारी किया गया
2019 की तीसरी तिमाही - अक्टूबर 2018 - सितंबर 2019 - नवंबर 2019 में जारी किया गया
2019 की चौथी तिमाही - जनवरी 2018 - दिसंबर 2019 - फरवरी 2020 में जारी किया गया

मीडिय

मीडिय से संबंधित प्रश्नों के लिए, कृपया संपर्क करें:

सैली हेडली, हेड ऑफ कम्युनिकेशन
प्रेस और कम्युनिकेशन, ब्रिटिश उच्चायोग,
चाणक्यपुरी, नई दिल्ली 110021
टेलीफोन: 24192100; फैक्स: 24192400

मेल करें: हैरी बूटी

हमें फॉलो करें , , , , Blogs, ,

Updates to this page

प्रकाशित 7 मार्च 2019